Join WhatsApp

ट्रेलर में फंसे चालक के लिए फरिश्ता बन पहुंचे हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा

बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रेलर अज्ञात वाहन से टकराकर अनियंत्रित हुई और डिवाइडर पर चढ़ गई।

चालक मलबे में फस गया। सूचना पर सड़क हादसे में घायलो की मदद को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले हाईवे देवदूत की प्रमोद ओझा फरिश्ता बन पहुंचे।और महाराजगंज चौकी पुलिस पहुंची के अलावा अन्य चालकों की मदद से और काफी मशक्कत के बाद निकलवा कर अपनी कार से ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। प्रमोद ओझा के इस निर्णय की लोग सराहना करते दिखे।घटना हरैया थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे के निकट मछोई पुत्र के पास की है।

बताया जाता है रात्रि तकरीबन 12 बजे गोरखपुर से अयोध्या की तरफ जा रही ट्रक संख्या UP 22AT 3143 अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकराई और डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें चालक अमान पुत्र रैजुद्दीन निवासी रामपुर थाना गंज जनपद रामपुर सिलीगुड़ी फस गया। सूचना पर घायलों की मदद में हमेशा आगे रहने वाले सागर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा पहुंचे।सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकल गया और उपचार के लिए प्रमोद ओझा ने अपने कार से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। सूचना पर महाराजगंज चौकी और हरैया पुलिस दोनों पहुंची।

चौकी इंचार्ज महाराजगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया चौकी महाराजगंज के लगभग 200 मीटर पश्चिम आगे मछुईया पुल थाना क्षेत्र हरैया में ट्रेलर अज्ञात वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बीच में हाईवे के बीच में बने डिवाइडर पर ट्रेलर लेकर घुस गया जिससे ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक अमान का पैर ट्रक में फस गया था।

चालक को निकलवा कर हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा के सहयोग से साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती करवाया दिया गया।

Leave a Comment