बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने ग्राम असनहरा में चोरी कर भाग रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त अमित पुत्र संतराम ने 30 मई 2025 को एक मोबाइल फोन और सफेद पर्स में रखे ₹1,000 की चोरी की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और चोरी गया सामान बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया।
इस संबंध में थाना सोनहा पर मुकदमा संख्या 108/2025, धारा 305(A), 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय बस्ती भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:अमित पुत्र संतराम, निवासी ग्राम बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश), हाल पता – 4/40 काशीराम आवास, चन्नी, थाना कोतवाली बस्ती।अपराध इतिहास:1. मु0अ0स0 111/2022 धारा 323, 504, 506 IPC थाना कोतवाली बस्ती2. मु0अ0स0 08/2020 NDPS एक्ट थाना कोतवाली बस्ती3. मु0अ0स0 108/2025 धारा 305(A), 317(2) BNS थाना सोनहागिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद, चौकी प्रभारी उ0नि0 रितेश कुमार सिंह, हे0का0 अशोक कुमार यादव, का0 सुनील खरवार, का0 पवन यादव, का0 अजय कुमार कन्नौजिया, का0 राजेंसी वर्मा – थाना सोनहा, जनपद बस्ती।