बस्ती। थाना रूधौली पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले में मु0अ0सं0 111/25 धारा 137(2), 87, 115(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हर्ष पुत्र पद्माकर उर्फ प्रमाकर दुबे (20 वर्ष) और नितिन पुत्र विजय प्रकाश दुबे (20 वर्ष), निवासी ग्राम हरपुर, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर हैं।
दोनों को दिनांक 17.06.2025 को शाम करीब 5:10 बजे थाना सिकरीगंज क्षेत्र के पटखौली 6 लेन अंडरपास से गिरफ्तार किया गया।इस मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
इनमें से एक अभियुक्त साहिल पांडे पुत्र धनानंद पांडे (ग्राम ककरहा, थाना धनघटा, संत कबीर नगर) पर दुष्कर्म का आरोप है, जिसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:निरीक्षक अजय यादव, व0उ0नि0 भूपेंद्र तिवारी, हे0का0 दीपक गोविंद राव, का0 उमेश यादव।