बस्ती। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रुधौली तहसील में कोटेदार संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संघ के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पप्पू यादव की उपस्थिति में हुई। इस दौरान अर्जुन मौर्या को सर्वसम्मति से रुधौली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दीप नारायण राय ने पप्पू यादव को रुधौली तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, महामंत्री शिव शंकर मिश्रा, हरैया तहसील अध्यक्ष मनीष सिंह और कप्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद करीम ने कोटेदारों को संगठन की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी।बैठक में कोटेदारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और नवचयनित पदाधिकारियों को उनकी नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर रमेश चंद्र मिश्र, राम केवल, शेषनारायण सिंह, करमचंद चौधरी, राज कपूर अग्रहरि, जगदेव यादव, अब्दुल, अवधेश कुमार, बंसराज पांडेय, गीता देवी सहित अनेक कोटेदार उपस्थित रहे।