Join WhatsApp

आशा अधिकार मंच की प्रांतीय बैठक संपन्न: आशाओं के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प

आनन्द धर द्विवेदी

लखनऊ। ऑल इण्डिया आशा अधिकार मंच की प्रांतीय बैठक विधायक निवास दारुलशफा लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि आशाओं को उनका हक दिलवाने के लिए सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि नेशनल फ्रन्ट ऑफ ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकार सिंह ने आशाओं की मांगों का समर्थन किया।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि आशा बहुओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए और न्यूनतम मजदूरी 15 हजार रुपये दी जाए। इसके अलावा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशाओं के लिए स्टोरेज रूम की व्यवस्था की जाए।छत्रपति शाहूजी महाराज वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि जब तक आशाओं को स्थायी वेतनमान नहीं मिल जाता, तब तक उनसे कोई भी कार्य निःशुल्क नहीं कराया जाना चाहिए। हर कार्य का पैसा दिया जाना चाहिए।

बैठक में प्रदेश सचिव शारदा देवी, बस्ती से जिलाध्यक्ष इसरावती चौधरी, सन्तकबीरनगर से अध्यक्ष-शीला देवी, अयोध्या से अंजली आशा, मैनपुरी से जिलाध्यक्ष रंजना चौहान, लखनऊ से विमला देवी, गौसिया, सुनीता देवी, सीमा, अंजली, विजयलक्ष्मी शुक्ला, छाया, ममता, अनुराधा सहित प्रदेश के कई जिलों से सैकड़ों आशा उपस्थित रहीं।

Leave a Comment