बस्ती। परसरामपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित और ₹25,000 के इनामी अभियुक्त संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को शुक्रवार सुबह करीब 6:15 बजे मड़ेरिया तिराहे से पकड़ा गया।गिरफ्तार अभियुक्त संजय गुप्ता (उम्र 22 वर्ष) पुत्र श्रवण गुप्ता, निवासी चौबेपुर, थाना मनकापुर, जनपद गोंडा का रहने वाला है। उस पर मु0अ0सं0 165/2025, धारा 137(2), 65(2), 351(2) BNS व 5m/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 झारखण्डेय पाण्डेय सहित कांस्टेबल राहुल कन्नौजिया, आनंद यादव और पंकज कुशवाहा की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय बस्ती भेज दिया है।