बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के जोतपूरनपुर कोनी गांव में अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक संगठनों के लोग मौके पर एकत्र हो गए। शुक्रवार को दिन में लगभग 12 बजे से ग्रामीण धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को फिर से स्थापित किया जाए।