Join WhatsApp

नाबालिग लड़की को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती। थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना कलवारी में दर्ज मु0अ0सं0 100/2025, धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. से जुड़ा है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मोहम्मद जैद पुत्र अकबर अली, निवासी ग्राम गोबिंदपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती, उम्र करीब 19 वर्ष, को आज दिनांक 15 जून 2025 को दोपहर लगभग 12:40 बजे ग्राम बेईली व जयपुरिया स्कूल तिराहे के पास से हिरासत में लिया गया।

इस मामले में थाना कलवारी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्ण भगवान यादव और हेड कांस्टेबल पन्नेलाल यादव शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने जैसे गंभीर मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment